फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Murderer son arrested, search for grandson continues

हत्यारोपी पुत्र गिरफ्तार, पोते की तलाश जारी

Tue, 05 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Murderer son arrested, search for grandson continues
भांवरकोल थाना क्षेत्र के लोचाइन गांव में रविवार की देर रात चार मंडा जमीन की विवाद को लेकर पोते और बड़े पुत्र ने धारदार हथियार से गला रेतकर वृद्ध पिता की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर दोनों हत्यारोपी फरार हो गए थे। मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की भोर चार बजे सुखडेहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को धर- दबोचा। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दाव भी बरामद कर लिया। साथ ही हत्यारोपी पोते की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

लोचाइन गांव निवासी रामकरन यादव (85) अपने छोटे पुत्र जीतन यादव के साथ रहते थे। जबकि उनका बड़ा पुत्र श्रीकांत यादव अपने परिवार के साथ अलग रहता है। बंटवारे के दौरान उन्होंने दोनों पुत्रों में तीन बीघा भूमि बांट दिया था। चार मंडा जमीन छोटे पुत्र में रहने के कारण अधिक दे दिया था। इसी बात को लेकर आए दिन बड़े पुत्र द्वारा विवाद किया जाता था और वह कहता था कि मेरे साथ रहिए और जमीन मुझे दे दिजीएगा। इधर देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित डेरा पर रामकरन यादव अपने छोटे पुत्र जीतन यादव के साथ मौजूद थे। रात में जीतन यादव खाना खाने के लिए घर चला आया और अपने पुत्र मंजीत यादव से पिता के लिए डेरा पर खाना भेजा था। इधर मंजीत जब खाना लेकर डेरा पहुंचा तो देखा कि उसके दादा रामकरन यादव चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटना के दूसरे दिन सुबह मृतक के छोटे पुत्र जीतन यादव ने बड़े भाई श्रीकांत यादव और भतीजा जयशंकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी पुत्र कहीं भागने के फिराक में है और सुखडेहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने सुबह चार बजे घेराबंदी करके आरोपी को धर-दबोचा। उसकी निशानदेही पर घटना स्थल के पास झोपड़ी में रखे बोरे से हत्या में प्रयुक्त दाव बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पुत्र श्रीकांत यादव को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद हत्यारोपी का चालान कर दिया गया है। साथ ही हत्यारोपी पोता जयशंकर यादव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed