फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murder of elder brother

बड़े भाई के सिर पर राड मारकर हत्या

Mon, 21 Feb 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
murder of elder brother
मरदह। डोड़सर गांव में मकान की ईंटों के विवाद में सोमवार को छोटे भाई ने सिर पर राड से हमलाकर बड़े भाई की हत्या कर दी। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र यादव (22) चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अन्य भाइयों से अलग रहता था। मां विमली देवी पुत्र राकेश, राहुल और जंतर यादव के साथ रहती हैं। सोमवार को जर्जर मकान गिराकर तीनों पुत्रों के साथ विमली देर्वी इंटें दूसरे स्थान पर रखवा रही थीं। इसी दौरान धर्मेंद्र यादव पहुंचा और मकान गिराकर ईट दूसरे स्थान पर रखने को लेकर मां विमली देवी से झगड़ा करने लगा। इसी को लेकर धर्मेंद्र की छोटे भाई राकेश से कहासुनी हो गई और दोनों भाई मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान राकेश ने लोहे की राड से धर्मेंद्र यादव के सिर पर वार कर दिया। इससे धर्मेंद्र अचेत हो गया। ग्रामीण घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विमली देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी रामबदन सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि विमली देवी की तहरीर पर राकेश यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed