फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Murder of a youth who had passed the Agniveer recruitment exam

Ghazipur News: अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास कर चुके युवक की हत्या

Sat, 22 Nov 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Murder of a youth who had passed the Agniveer recruitment exam
गोली लगने से मौत में फाइल फोटो.. मृतक  निरुपम यादव। फाइल फोटो। स्रोत
मुहम्मदाबाद । कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में शनिवार की दोपहर घर के बाहर स्थित झोपड़ी में निरुपम यादव (19) की हत्या कर दी गई। युवक के सीने पर घाव के दो निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीने में गोली लगने से युवक लहूलुहान हाल में जमीन पर पड़ा था। घटना के संबंध में परिजन कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। काफी समझाने पर वह तैयार हुए थे। अभी तक तहरीर नहीं दी है। इस कारण रात करीब नौ बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं कि युवक की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, उसको क्यों और किसने मारा। घटनास्थल पर भी साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या गोली लगने से या किसी नुकीले हथियार के वार से हुई है, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि किसान रामकृपाल यादव का बेटा निरुपम यादव अग्निवीर भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर चुका था और जॉइनिंग की तैयारी कर रहा था। वह प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित कोचिंग जाता था। शाम को घर लौटता था। ग्रामीणों के मुताबिक, दोपहर 12.30 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि निरुपम लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा है। उसके सीने में गोली लगी थी। घाव के दो निशान थे। लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल के अनुसार, पिता ने बताया कि बेटे की किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। वहीं, गांव के कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि पारिवारिक विवाद में गोली चली थी। पुलिस को संदेह तब हुआ जब परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। काफी देर बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए है।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध है। युवक की गोली लगने से मौत हुई अथवा किसी नुकीले धारदार हथियार से सीने पर प्रहार कर उसे मारा गया है। इस बारे में कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत गोली से हुई है अथवा किसी नुकीले हथियार के वार से। परिजन कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीण भी खुलकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। बरहाल, पुलिस छानबीन कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटनाक्रम का पर्दाफाश हो जाएगा।



- अतुल सोनकर, एएसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed