{"_id":"5f19c0028ebc3e9fc31d9fe6","slug":"murder-in-ghazipur-ghazipur-news-vns537512440","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से किसान की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से किसान की हत्या, आरोपी फरार
विज्ञापन
सादियाबाद थाना क्षेत्र में फौड़े से किसान की हत्या के बाद बिलखकर रोती परिवार की बच्ची।
- फोटो : GHAZIPUR
मनिहारी/शादियाबाद। थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में बुधवार देर रात खेत की मेड़ कटने के विवाद में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से वारकर एक किसान की हत्या कर दी गई। किसान के घर वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पिता और तीन पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
गांव निवासी सुद्धू बिंद (50) बुधवार शाम परिवार के सदस्यों के साथ धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। इस बीच पारस बिंद के खेत की मेड़ कट गई। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। तब ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। देर शाम पारस बिंद तीन पुत्रों के साथ सुद्धू के घर पहुंचा और लाठी-डंडे से उसे मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने में सुद्धू की पत्नी श्याम दुलारी, पुत्री रीता और कलावती को भी चोटें आई। इसी बीच आरोपियों ने सुद्धू पर कुल्हाड़ी से वारकर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के रोने-बिलखने पर वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई ज्ञानचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पारस बिंद, अर्जुन बिंद, छोटू और सोमारू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। उनकी धर-पकड़ के लिए लगातार दबिश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर, मेड़ कटने को लेकर हुए विवाद में हुई किसान की हत्या को लेकर सभी आश्चर्यचकित थे। उन्हें अनुमान नहीं था कि एक छोटे से विवाद को लेकर आरोपी इतने बड़े वारदात को अंजाम दे देंगे। शाम में जब आरोपी किसान के घर पहुंचकर मारपीट कर रहे थे तो सभी कहासुनी समझकर मामले को अनसुना कर दिए।