फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murder

फौजी की हत्या से परिवार में कोहराम

Sun, 14 Feb 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
murder
आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : GHAZIPUR
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी सेना में हवलदार आशुतोष कुमार सिंह की प्रयागराज के नीम सराय इलाके में ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या करने की घटना से परिवार सहित क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता ने एक महिला समेत अन्य के खिलाफ शिकायत की है। मृतक फौजी मूल रूप से नौली गांव के रहने वाले थे। मृतक फौजी के पिता अशोक कुमार सिंह प्रयागराज में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा आशुतोष कुमार सिंह सेना में हवलदार के पद पर उधम सिंह नगर में तैनात था। पिछले दो महीने से छुट्टी पर वह प्रयागराज आया था। अशोक सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को आशुतोष को ड्यूटी पर लौटना था। रात में आशुतोष घर से निकला। इस बीच एक महिला ने आशुतोष की पत्नी को काल करके बताया कि वह जख्मी हालत में पड़े हैं। नीम सराय मैदान में उनकी कार खड़ी है। रोते बिलखते परिजन वहां पहुंचे। फौजी के परिजनों को महिला ने बताया कि वह रात आठ बजे मोमोज खरीदने फौजी के साथ गई थी। रात 10 बजे लौटते वक्त रास्ता भटक गए और नीम सराय मैदान पहुंच गए। वहां कुछ लड़के खड़े थे। आशुतोष ने उन्हें हटने के लिए हार्न बजाया तो विवाद हो गया। उन्हीं लड़कों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। आशुतोष जख्मी हो गए थे। पीड़ित परिवार आशुतोष को जख्मी हालत में लेकर मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने महिला समेत अन्य के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों के बिलखने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed