{"_id":"640f7006c470c74d61017ad4","slug":"multi-storey-railway-quarter-will-be-built-facilities-will-also-increase-in-the-dormitory-ghazipur-news-c-20-1-101593-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मल्टी स्टोरी रेलवे क्वार्टर बनेगा डॉरमेट्री में सुविधाएं भी बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मल्टी स्टोरी रेलवे क्वार्टर बनेगा डॉरमेट्री में सुविधाएं भी बढ़ेंगी
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक ने गाजीपुर सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने सोमवार को अपने संरक्षा एवं अमृत भारत स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन के लिए निरीक्षण के क्रम में गाजीपुर सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख सुविधाओं में विकास की संभावनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रेलवे आवासीय काॅलोनी को भी देखा। मल्टी स्टोरी रेलवे क्वार्टर बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने सिटी स्टेशन के पूर्वी छोर पर सेकेंड एंट्री गेट बनाकर उसे मेन रोड से कनेक्ट करने, स्टेशन के सामने बनी पार्किंग को दूसरी जगह शिफ्ट करने तथा प्लेटफॉर्म नंबर पांच के पास होने वाले जलजमाव को नाली बनाकर निकालने का निर्देश दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने इसके साथ ही यात्री निवास, प्रतीक्षालय एवं डॉरमेट्री का भी निरीक्षण किया। डॉरमेट्री में और सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।
इसके बाद वह अपनी निरीक्षण स्पेशल से बलिया के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) कौशलेश सिंह, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) आईसी सुभाष, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केसरवानी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।