फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mulayam Singh Yadav was the leader of Sarva Samaj: Afzal Ansari

सर्वसमाज के नेता थे मुलायम सिंह यादव : अफजाल अंसारी

Fri, 11 Oct 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav was the leader of Sarva Samaj: Afzal Ansari
गाजीपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विविध संगठनों की ओर से मनाई गई। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव की विचारधारा, उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। सपा की ओर समता भवन पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें सर्वसमाज का नेता बताया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। वह सामाजिक न्याय और और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे। वह आजीवन समाज से गैरबराबरी समाप्त कर समतामूलक समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डाॅ. विरेंद्र यादव, जैकिशन साहू आदि हे। मुहम्मदाबाद : कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा वह आजीवन गरीबों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे। इस मौके पर राम जी राय, अम्बिका यादव, भुंवर शर्मा आदि मौजूद रहे। जखनिया : कस्बा स्थित चौजा तिराहा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अवधेश यादव, दुबारी यादव, नंदला ,वजीर भारती आदि मौजूद रहे। कासिमाबाद : सपा के कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय पर हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रदेश सचिव रमेश, बुंदेला आदि मौजूद रहे। नंदगंज: समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर की ओर से चाड़ीपुर स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी के प्रदेश सचिव राम विजय सिंह यादव ने कहा कि वह आजीवन गरीबों के दर्द को बहुत नजदीक से जानते व पहचानते रहे। इस मौके पर राम विजय, अजय, प्रमोद यादव, शिवाश्रय यादव, नागेंद्र यादव, भरत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed