फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   mukhyamantree pheloship mein chhah blaak chayanit

मुख्यमंत्री फेलोशिप में छह ब्लाक चयनित

Sat, 13 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
mukhyamantree pheloship mein chhah blaak chayanit
गाजीपुर। प्रदेश के युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबंधन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता के लिए विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के तहत जनपद के छह ब्लाक देवकली, मरदह, रेवतीपुर, सादात, बाराचावर और बिरनो का चयन किया है। यहां सभी सरकारी योजनाओं का मूल्यांकन करने के लिए शोधार्थियों का चयन किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायती राज संवर्धन क्षेत्र, वन, पर्यावरण और जलवायु, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं कौशल विकास, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति आदि के क्षेत्र में शोध करने वाले 40 साल तक के शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। शोधार्थियों द्वारा योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण और योजनाओं का पात्रों को लाभ पहुंचाने के सुझाव भी दिए जाएंगे। शोधार्थियों को टैबलेट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा पारिश्रमिक के तौर पर 30 हजार और भ्रमण करने के लिए हर माह 10 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed