फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar shooters Amit and Ayush arrested shot former village head and fired his son 10 years later

UP: मुख्तार के शूटर अमित और आयुष गिरफ्तार, पूर्व प्रधान को मारी थी गोली; 10 साल बाद बेटे पर की फायरिंग

Fri, 03 Jul 2026 08:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 03 Jul 2026 08:39 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस ने पूर्व प्रधान बरमेश्वर उपाध्याय हत्याकांड के आरोपी व मुख्तार अंसारी के कथित शूटर अमित राय और उसके साथी आयुष राय को गिरफ्तार किया। दोनों पर हत्याकांड के गवाह के घर फायरिंग का आरोप है। उनके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। अमित पर हत्या, गैंगस्टर समेत 26 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Mukhtar shooters Amit and Ayush arrested shot former village head and fired his son 10 years later
अमित और आयुष को लेकर कोर्ट में जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के भांवरकोल थाना के रेड़मार गांव के पूर्व प्रधान व सेवानिवृत्त शिक्षक बरमेश्वर उपाध्याय की 10 वर्ष पूर्व गोली मारकर हुई हत्या का आरोपी व मुख्तार अंसारी का शूटर रहा अमित राय और उसके साथी आयुष राय को पुलिस ने सुखदेवपुर तिराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन




साथ ही एक पिस्टल व चार कारतूस भी बरामद किया गया। दोनों ने बीते दो जुलाई की सुबह हत्याकांड के गवाह प्रवीण उपाध्याय के घर में घुसकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। आरोपी अमित राय करीमुद्दीनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, इसके खिलाफ गैंगस्टर सहित संगीन धाराओं में 26 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि बीते दो जुलाई की सुबह बाइक सवार हमलावर अमित राय और उसका साथी आयुष राय अष्टभुजी कॉलोनी स्थित प्रवीण कुमार उपाध्याय के घर पहुंचे और गाली देते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में प्रवीण कुमार उपाध्याय की तहरीर पर दोनों हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। शहर कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। सुखदेवपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान टीम ने आरोपी जोगामुसाहिब निवासी अमित राय और आयुष राय को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अमित राय ने वर्ष 2016 में प्रवीण कुमार उपाध्याय के पिता की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में भांवरकोल थाने में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार अमित राय करीमुद्दीनपुर थाने का शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती व गैंगेस्टर सहित करीब 26 मामले दर्ज हैं। बिहार प्रांत में भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।

शहर के अष्टभुजी कॉलोनी निवासी प्रवीण उपाध्याय को जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोपी करीमुद्दीनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर अमित राय और आयुष राय को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. राकेश मिश्रा, एसपी सिटी

अमित पर करीमुद्दीनपुर थाने में दर्ज हैं सिर्फ 12 मामले
एसपी सिटी ने बताया कि करीमुद्दीन थाने का हिस्ट्रीशीटर अमित राय पर विभिन्न धाराओं में 26 मामले दर्ज हैं। इसके ऊपर 12 संगीन धाराओं में मामले सिर्फ करीमुद्दीनपुर थाने में दर्ज हैं। वहीं, शहर कोतवाली में चार, नोनहरा में एक, सुहवल दो, भांवरकोल में चार, मरदह में एक, अयोध्या के रौनाही थाने में एक, मुहम्मदाबाद में एक के अलावा अन्य थानों में संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed