फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar's wife and two brother in law 180 square meters of land attachment tomorrow

मुख्तार की पत्नी और दो सालों की 180 वर्ग मीटर जमीन की कुर्की आज, गाजीपुर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

Mon, 09 Nov 2020 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 09 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar's wife and two brother in law 180 square meters of land attachment tomorrow
विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी और दोनों सालों अनवर शहजाद और शरजील रजा की गाजीपुर जिले के रजदेपुर देहाती स्थित 180 वर्ग मीटर जमीन नौ नवंबर को कुर्क कर ली जाएगी। कार्रवाई के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


पांच अक्तूबर को डीएम एमपी सिंह ने मऊ विधायक मुख्तार की पत्नी एवं दोनों सालों की बबेड़ी, रजदेपुर देहाती और फतेहउल्लाहपुर के अलावा मऊ की नौ संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। 28 करोड़ 58 लाख की इन संपत्तियों में बबेड़ी स्थित एक करोड़ 80 लाख की जमीन सात नवंबर को कुर्क की गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद नौ नवंबर को रजदेपुर देहती स्थित180 वर्ग मीटर का प्लाट कुर्क किया जाएगा। गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत होने वाली इस कार्रवाई के लिए दोपहर दो बजे से तीन बजे तक का समय तय किया गया है। शासन के निर्देश पर अब तक मुख्तार अंसारी से जुड़े लोगों की 68 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिलाधिकारी ने इनकी जिले की तीन और मऊ की नौ संपत्तियों को कुर्क का आदेश दिया है।  बबेड़ी की भू-संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। नौ नवंबर को रजदेपुर देहाती स्थित 180 वर्ग मीटर जमीन कुर्क की जाएगी। 

ओजस्वी चावला, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed