फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   mukhtar ansari close aide Bhim Singh property worth of 4 crores kurk from Ghazipur to Lucknow

Action on Mafia: मुख्तार अंसारी के करीबी भीम सिंह पर कसा शिकंजा, गाजीपुर से लखनऊ तक चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 01 Aug 2022 06:03 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 06:03 PM IST
सार

गाजीपुर में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्तार के करीबी भीम सिंह की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क की है।

विज्ञापन
mukhtar ansari close aide Bhim Singh property worth of 4 crores kurk from Ghazipur to Lucknow
मुख्तार गिरोह के सदस्य की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएस-191 गैंग के लीडर पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पुलिस-प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने के साथ ही संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। सोमवार को मुख्तार के करीबी भीम सिंह की गाजीपुर के बबेड़ी स्थित तीन बिस्वा भूमि और लखनऊ स्थित एक प्लॉट एवं फ्लैट को कुर्क कर लिया गया।

विज्ञापन


इन तीनों संपत्तियों का वर्तमान समय में बाजार मूल्य करीब चार करोड़ रुपये है। इस कार्रवाई से मुख्तार गैंग के सदस्यों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अक्षीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य भीम सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


करंडा थाना क्षेत्र के रामनाथपुर गांव निवासी भीम की बबेड़ी में स्थित भूमि की मुनादी कर कुर्की की गई। राजस्व विभाग के मुताबिक उक्त भूमि की कीमत 30 लाख 48 हजार रुपये है और वर्तमान बाजार मूल्य करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये है। इसके अलावा गाजीपुर पुलिस की दो टीमों द्वारा लखनऊ स्थित एक प्लॉट और एक फ्लैट, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 65 लाख रुपये, को भी कुर्क किया गया। गाजीपुर एसपी रोहन पी. बोत्रे ने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे लगातार पंजीकृत किए जा रहे हैं। मुख्तार अंसारी और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीम सिंह के खिलाफ दर्ज हैं 35 से अधिक मुकदमे

mukhtar ansari close aide Bhim Singh property worth of 4 crores kurk from Ghazipur to Lucknow
मुख्तार गिरोह के सदस्य की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात सदस्य भीम सिंह ने अवैध रूप से अचल संपत्तियों को अर्जित किया था। पुलिस ने छानबीन में पाया कि कई संगीन धाराओं में नामजद भीम सिंह के पास अचल संपत्ति अर्जित करने का कोई वैध स्रोत नहीं था। भीम सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली के अलावा करंडा, सैदपुर, वाराणसी और चंदौली में 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से गिरोह के सदस्यों में जहां हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस तैयार सूची के मुताबिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुख्तार गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed