फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mujer corona infectada en Varanasi tomando medicamentos

दवा लेने वाराणसी गई महिला कोरोना संक्रमित

Thu, 09 Jul 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Mujer corona infectada en Varanasi tomando medicamentos
गाजीपुर। वाराणसी दवा लेने गई एक और महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। मेडिकल टीम ने संक्रमित महिला को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। जबकि भर्ती एक संक्रमित मरीज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर दिया। वहीं, जिला कारागार के 100 बंदियों के स्वैब की सैंपलिंग मेडिकल टीम द्वारा की गई। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 385, स्वस्थ 323, एक्टिव 56 और छह मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दिलदारनगर के मिर्चा गांव निवासी एक महिला लीवर में सूजन होने की शिकायत थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां स्वैब की जांच होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। घर पहुंची मेडिकल टीम ने महिला को उपचार के लिए सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया। इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन की ओर से पूरे मुहल्ले को हॉटस्पाट एरिया घोषित करने की तैैयारी में जुट गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम उस इलाके में रहने वाले प्रत्येक लोगों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है। वहीं, कोविड केयर सेंटर में भर्ती जमानियां के एक मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद भी हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि मेडिकल टीम ने जिला कारागार के 100 बंदियों के स्वैब की सैंपलिंग की। साथ ही पीजी कालेज में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 24 लोगों का स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया।
विज्ञापन

एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। - डा. जीसी मौर्या, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed