{"_id":"63d954460c1f6063271eba30","slug":"muhammadabad-team-won-the-inaugural-match-ghazipur-news-vns696419230-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुहम्मदाबाद की टीम ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुहम्मदाबाद की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराइ तहसील क्षेत्र के गोड़सरा बलुआ फील्ड पर दादा फतेह खान फुटबॉल चैंपियन कप का उद्घाटन मैच मुहम्मदाबाद और मुगलसराय के बीच मंगलवार शाम खेला गया। मुहम्मदाबाद की टीम ने 2-1 से मैच जीतकर प्रतियोगिता में बढ़त बना ली।
खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि जबुरना ग्राम प्रधान सरफराज खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर की। रोमांचक मुकाबले के दौरान दोनों ही टीमेें पहले हाफ में कोई भी गोल नहीं कर सकी। वहीं दूसरे हाफ के खेल के दौरान 70 वें मिनट में मुहम्मदाबाद टीम के दानिश ने विपक्षी मुगलसराय टीम के खिलाफ एक गोल मारकर बढ़त बना ली।
मुगलसराय टीम के आरिफ ने जवाबी पारी खेलते हुए मुहम्मदाबाद के खिलाफ एक गोल दागकर मैच बराबरी पर ला दिया। रोमांचक मुकाबले के आखिरी पड़ाव पर मुहम्मदाबाद के साजिद ने मुगलसराय के खिलाफ दूसरा गोल दागकर 2-1 से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि जमुना के ग्राम प्रधान सरफराज खान ने कहा कि खेल ऊर्जा, फुर्ती और शरीर में गति का एक बड़ा स्रोत है। युवाओं को खेल के प्रति रुझान लाना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर सगीर खान पूर्व प्रधान, एजाज खान, सऊद अली खान, शोयब खान, शमसाद खान, हातिम खान, मुकेश कुशवाहा, तारिक खान, मोदस्सिर खान, फुरकान, जावेद, तबरेज, मारूफ, कमेंटेटर इरफान खान, रेफरी एम डी खान, लाइन मैन मोहसीन खान एवं मंटू खान रहे।