{"_id":"616db1f2454e3837bf78e41d","slug":"muhammad-umar-s-selection-for-the-national-cricket-league-ghazipur-news-vns617937076","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल क्रिकेट लीग के लिए मुहम्मद उमर का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल क्रिकेट लीग के लिए मुहम्मद उमर का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। स्थानीय गांव निवासी मुहम्मद उमर का चयन नेशनल क्रिकेट लीग में होने से ग्रामीणों में प्रसन्नता है। उसकी इस सफलता पर युवा नेता अहमद शमशाद ने मुंह मीठा कराकर बधाई दी। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
सेवराई तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी मरहूम मो. रफीक के पुत्र मो उमर ने कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते यह उपल ब्धि हासिल की है। हाईस्कूल तक की पढ़ाई किए इस होनहार को पिता के निधन के बाद पारिवारिक समस्याओं के कारण आगे की पढ़ाई छोड़नी पड़ी। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्कालीन कोच रहे राजीव सिंह ने इस युवा लेग ब्रेक गेंदबाज को नेशनल क्रिकेट लीग अंडर-23 के तहत आवेदन कराया। इसके ट्रायल की तिथि तीन बार निरस्त हुई। इसके बाद परिवार के भरण पोषण के लिए उमर ने प्राइवेट कंपनी में कुछ दिन काम भी किया। इसी बीच एकेडमी की ओर से बीते 10 अक्तूबर को ट्रायल के लिए नई दिल्ली बुलाया गया। शारीरिक परीक्षण के बाद उसने प्रदेश की टीम की तरफ से दिल्ली के खिलाफ ट्रायल मैच खेला। इसमें उसकी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। शानदार प्रदर्शन कर उसने लीग में अपनी जगह भी सुनिश्चित कर ली। दिल्ली से लौटने के बाद सोमवार को सतरामगंज बाजार में उसके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता अहमद शमशाद ने उमर का मुंह मीठा कराया और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। बेटे की इस कामयाबी से मां शहनाज बानो की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस मौके पर इम्तियाज अंसारी, मिनहाज खान, मोदस्सिर खान, टुन्नू खान, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, अभिषेक सिंह, मुमताज अंसारी आदि मौजूद थे।