फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mr. Amar Deep became reader Ghazipur

अमरदीप पाठक बने मिस्टर गाजीपुर

Sun, 12 Apr 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mr. Amar Deep became reader Ghazipur

डिस्ट्रिक्ट बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में मिस्टर गाजीपुर बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता जंगीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की शाम आयोजित की गई। सात वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न हिस्सों से आए 69 बाडी बिल्डराें ने अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अमरदीप पाठक का चुनाव मिस्टर गाजीपुर-2015 के रूप में हुआ।

विज्ञापन



पचास किग्रा भार वर्ग में मृत्युंजय गुप्त को स्वर्ण, सुनील को रजत, प्रेम रावत को कांस्य, 50-55 किग्रा भार वर्ग में मनोज कुशवाहा स्वर्ण, धर्मेंद्र रजत तथा पियूष को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 55-60 किग्रा में चंदन को स्वर्ण, अनिकेत रजत, सौरभ को कांस्य, 60-65 किग्रा में अमरदीप पाठक को स्वर्ण, जीतनारायण को रजत और मुकेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा 65-70 में इमरान को स्वर्ण, अनवर रजत, विकास को कांस्य, 70-75 किग्रा में विनय को स्वर्ण, शशि को रजत, विकास कुशवाहा को कांस्य तथा 75 किग्रा भारवर्ग से ऊपर में संतोष यादव को स्वर्ण, रितेश पांडेय को रजत और शमसुद्दीन को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन



सभी भार वर्गों के स्वर्ण पदक विजेता फाइनल राउंड में पहुंचे। इसमें 65 किग्रा भार के विजेता अमरदीप पाठक ने मिस्टर गाजीपुर के खिताब पर कब्जा जमा लिया। जबकि चंदन नेे मसलमैन आफ गाजीपुर का खिताब प्राप्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से गाजीपुर की बाडी बिल्डिंग टीम का भी चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी भार वर्ग के स्वर्ण विजेता खिलाड़ी 2 मई को बिजनौर में आयोजित मिस्टर यूपी प्रतियोगिता में अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथियों के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा, अनुज कुमार सिंह और मिस्टर इंडिया उपांशु उपस्थित थे। इस अवसर पर उपांशु ने अपना प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकोें का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा. राजकुमार चौबे आदि उपस्थित थे।


संचालन एसोसिएशन के संरक्षक महेश प्रताप सिंह और सचिव विश्वास राव ने किया। अंत में आयोजन सचिव मुहम्मर सरवर (डैजी), जीशान हैदर और रामप्रवेश कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed