{"_id":"572f87994f1c1bd9525cd25a","slug":"mother-s-day-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का दिया संस्कार आता है हमेशा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का दिया संस्कार आता है हमेशा काम
Updated Mon, 09 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
मनाया मदर्स डे
ईश्वर ने अनमोल उपहार के रूप में मां को दिया है। वह अपने बच्चों का ख्याल अपनी अंतिम सांस तक रखती है। बच्चों की पहली शिक्षिका मां ही होती है जो बच्चों के अंदर संस्कार का बीज बोती है। यही संस्कार जीवन भर काम आता है। मुशि्कल घड़ी में सही राह चुनना सिखाता है। ये बातें रविवार को तुलसी सागर स्थित चर्च में फादर अभय सोंस ने कही।
बच्चों ने अपनी मां को गुलदस्ते और उपहार भेंट कर मदर्स डे मनाया। इससे पूर्व चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। फादर अभय सोंस ने कहा कि हमारे जीवन में मां की अहम भूमिका होती है।
जीवन में दुख हो या सुख मां सुरक्षा कवच बनकर हरपल अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती है। मां अपने बच्चों का भविष्य संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ती। बच्चों की लाख गलतियों को माफ कर गले लगाने का काम सिर्फ मां ही करती है। मां के प्यार के सामने सब कुछ फीका हो जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मदर्स डे के अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए की हमेश मां को प्यार, सम्मान और आदर दें। इस अवसर पर ट्विंकल माइकल, अपराजिता, रोज, रीना, रिमझिम, अनुपम, रेमंड, शुभम आदि मौजूद रहे।