फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother had beaten him, so she killed her by hitting her with a cob.

Ghazipur: खेलने और पढ़ने के लिए मां ने पीटा था इसलिए सिल से वारकर मार डाला, किशोर बेटे का कबूलनामा

Sun, 22 Jan 2023 09:20 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2023 09:20 PM IST
सार

गाजीपुर के डाहीकला गांव में बीते गुरुवार को फौजी की पत्नी की सिल से वारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। इस वारदात को महिला के किशोर बेटे ने ही अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Mother had beaten him, so she killed her by hitting her with a cob.
महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस

विस्तार

खुद की पिटाई से आहत बेटे ने सोते समय मां सरिता सिंह के सिर पर सिल से वारकर हत्या की थी। बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिल भी बरामद कर लिया गया। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी किशोर को घर से गिरफ्तार विधिक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


मालूम हो कि बिरनो थाना क्षेत्र के डाहीकला गांव निवासी आर्मी जवान सुरेंद्र सिंह की पत्नी अपने एक पुत्र और पुत्री के साथ फतेहपुर सिकंदर फुल्लनपुर स्थित मकान में रहती थी। जबकि आर्मी जवान सुरेंद्र सिंह राजस्थान में तैनात थे। 19 जनवरी को सरिता मकान में सो रही थी। जबकि पुत्री खुशी पढ़ाई करने कॉलेज गई थी और 14 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन


खुशी जब घर पहुंची तो खून से लथपथ मां का शव बिस्तर पर देख शोर मचाने लगी थी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए थे। इधर घटना की जानकारी होने पर आर्मी जवान सुरेंद्र सिंह भी राजस्थान से घर के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान घटना में पुत्र की संलिप्ता पायी गई। हत्यारोपी किशोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ करना शुरू किया तो आरोपी पुत्र ने बताया कि मां सरिता सिंह ने मारपीट दिया था। वह पिटाई से काफी आहत था।

ऐसे में उसने सो रही मां के सिर पर सिल पटक दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सिल भी बरामद कर लिया गया। सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि बाल आपचारी को गिरफ्तार कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed