फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Monu Mishra got 32-inch LED TV

मोनू मिश्रा को मिला 32 इंच का एलईडी टीवी

Fri, 26 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Monu Mishra got 32-inch LED TV
गाजीपुर। अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ-लाभ महोत्सव का लकी ड्रा कार्यक्रम शुक्रवार को नई सहकारी कालोनी स्थित अमर उजाला कार्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने लकी ड्रा निकाला। इस दौरान प्रथम पुरस्कार विजेता शहर के फुल्लनपुर निवासी मोनू मिश्रा (कूपन संख्या 788) ने 32 इंच की एलईटी टीवी जीता।
विज्ञापन

मोनू मिश्र ने सकलेनाबाद स्थित कमलदत्त सेठ सर्राफ (केडीएस) से खरीदारी की थी। दूसरा पुरस्कार (कूपन संख्या 127) तुलसीसागर, लंका निवासी ज्योति तिवारी के नाम रहा। इनको माइक्रोवेव ओवन मिला है। इन्होंने मिश्रबाजार के श्री सिद्घी विनायक ज्वैलर्स से खरीदारी की थी। तृतीय पुरस्कार विजेता (कूपन संख्या 660) मुहम्मदाबाद क्षेत्र के इचौली निवासी बेचन प्रसाद गुप्ता रहे। इन्होंने सकलेनाबाद स्थित श्रीजी के इमेज फैशन से कपड़े की खरीदारी की थी। इनको मिक्सर ग्राइंडर मिला है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से दुकानदार और खरीददार में उत्सुकता बढ़ेगी। अमर उजाला ने जिस पारदर्शी तरीके से लकी ड्रा का आयोजन किया है, वह सराहनीय है। इससे इस समाचार पत्र की लोकप्रियता और बढ़ेेगी। अमर उजाला के शुभ-लाभ महोत्सव में श्री राधे कृष्ण ज्वैलर्स, मनोहर अर्नामेंट हाउस, आर एम ट्रेडर्स (अंबानी टाइल्स), शिवा ऑटो सेल्स, अनुक्ता होंडा, इमेज फैशन, श्री स्वीट्स एंड बेेकर्स, हीरालाल विनय कुमार सर्राफ, कमलदत्त सेठ सर्राफ, श्री सिद्घी विनायक ज्वैलर्स, जयप्रकाश अजय कुमार सर्राफ, लीलाज कैश एंड कैरी, वुडेन पार्क फर्नीचर एवं इलेक्ट्रानिक, अजीत क्लाथ स्टोर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed