फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Money withdrawn from account of deceased nominee had no idea message shocked everyone

UP: मृतक के खाते से निकाल लिए रुपये, नॉमिनी को पता ही नहीं, एक मैसेज ने उड़ा दिए होश; जानें पूरा मामला

Thu, 24 Apr 2025 05:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 05:23 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में भुक्तभोगी ने शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके दिवंगत पिता के खाते से एक पंजीकृत एजेंट ने लाखों रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Money withdrawn from account of deceased nominee had no idea message shocked everyone
यूपी के गाजीपुर में नए तरीके से ठगी की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदन नगर निवासी श्याम सिंह ने अपने दिवंगत पिता के खाते से रुपये निकल जाने की शिकायत की है। आरोप लगाया कि उनके दिवंगत पिता के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए, जबकि वह उस खाते के नॉमिनी हैं और उन्हें इसकी खबर तक नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने एक पंजीकृत एजेंट पर आरोप भी लगाए। डाक विभाग मामले की जांच कराने की बात कही है। अवधनाथ सिंह बैंक में कैशियर और उनकी पत्नी पवढारी देवी जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका थीं। दोनों लोगों ने अपने जीवनकाल में विभिन्न वित्तीय योजनाओं में लाखों रुपये जमा किए। 
विज्ञापन


इसी दौरान 18 फरवरी 2020 को पवढारी देवी और 15 मई 2022 को अवधनाथ सिंह का निधन हो गया। लेकिन, उन्होंने अपने खाते में नॉमिनी अपने बेटे श्याम सिंह को बनाया था। श्याम सुंदर सिंह का आरोप है कि पिता के परिचित व शहर कोतवाली क्षेत्र के शिव पूजन नगर कॉलोनी प्रकाश नगर निवासी एक व्यक्ति आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पिता के निधन पर शोक जताते हुए मदद करने की बात कही। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी की पत्नी डाक विभाग की पंजीकृत एजेंट हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने पिता के खाते में जमा धनराशि निकलवाकर देने का भरोसा दिलाया था। 

विश्वास में लेकर उन्होंने 12 अलग-अलग विड्रॉल फाॅर्म पर हस्ताक्षर कराए और कहां कि कुछ दिन में 20 लाख का किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र और अन्य योजनाओं में निवेश कर के सभी पासबुक दे देंगे लेकिन मृतक क्लेम फॉर्म पोस्ट ऑफिस से अस्वीकृत होने की बात कहकर कुछ दिन का समय लिया।

इसी बीच, नौ जून 2022 को मैसेज आया कि डेढ़ लाख रुपये निकाले गए हैं। इस पर उनसे संपर्क किया तो उसी दिन पंजीकृत मोबाइल नंबर को बदलवा दिए। इससे लेन-देन की जानकारी नहीं हो पाई और वे गुमराह करते रहे। जरूरत पड़ने पर बैंक खाते को चेक किया तो पता चला कि 800 रुपये ही शेष हैं, जिसके बाद पता चला कि अकाउंट से अलग-अलग तिथियों में बैंक से रुपये निकाले गए हैं। 

आरोप है कि आरोपी ने श्यामसुंदर और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते से भी रुपये निकाले हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी बिना जानकारी के ही तीन फंडिंग खाता भी खोला गया था। उसमें जमा रुपये निकाल लिए गए। 

आरोप है कि डाकखाने पर जाने पर पता चला कि उनके हस्ताक्षर अंग्रेजी और हिंदी में किए गए हैं, जो उनके नहीं थे। इसकी उन्होंने तीन फरवरी को डाक अधीक्षक से शिकायत की है। डाक अधीक्षक पीके तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है। कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed