फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Money Ravidas Jayanti celebration

धूमधाम से मनी रविदास जयंती

Tue, 03 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Money Ravidas Jayanti celebration
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को संत रविदास की जयंती हर्षोल्लाषपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग संत रविदास का जयकारा लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन


जयंती के मौके पर ठाकुर जी महाराज संत रविदास सेवा समिति फूलपुर सुखदेवपुर की तरफ से घाट स्टेशन के पास से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं युवतियां शामिल थीं।
विज्ञापन


यात्रा कैथवलिया, आलमपट्टी, शेखपुरा, अक्कलपुरा, रौजा, रोडवेज, स्टेशन, अंबेडकर पार्क, कचहरी, महुआबाग, मिश्रबाजार, चीतनाथ, नवाबगंज, उर्दूबाजार होते हुए घाट स्टेशन पर पहुंच कर समाप्त हुई। इसमें सुखदेवपुर, बिंदवलिया, बंजारीपुर, रानीपुर, गोविंदपुर, रसूलपुर, सरया, रजदेपुर, खालिसपुर, मिर्दादपुर, फदनपुर के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन मार्गों से होकर गुजरी, भीड़ की वजह से उन मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया। जिससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसमें बिंदवलिया के प्रधान गुड्डू, सुखदेव प्रधान, राजाराम, बासू राम, सुरेश राम, मुद्रिका राम, विनय, प्रसिद्धन, चंद्रमा भारती, सुदर्शन चौधरी, श्रीराम राम आदि शामिल थे।

सुहवल संवाददाता के अनुसार सुहवल गांव में शोत्रायात्रा निकाली गई। पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद यात्रा समाप्त हुई। इसमंे सुरेंद्र राम, मिंकू यादव, रामनरायन, शिवकुमार, राजेश, रामकेवल, सीताराम आदि थे।

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार संत शिरोमणि रविदास  जयंती नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में उल्लास के साथ मनाई गई। कई क्षेत्रों में पंडाल सजाकर  रविदास जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।

दिलदारनगर गांव मेला हाट के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन अफजल आलम तथा ग्रामसभा फूली अंतर्गत शेरपुर गांव आयोजित नाटक का उद्घाटन यूपी गौरव सम्मान प्राप्त कलाकार लोक गायक सत्येंद्र उर्फ रिंकू सिंह यादव ने किया।

मरदह संवाददाता के अनुसार अंबेडकर नवयुवक संघ  के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब एक दर्जन झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर डांडिया के साथ ही नाटक और नृत्य पेश कर कलाकारों ने लोगों की वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार, हरिंद्र, जयराम, ओमप्रकाश, मनोज, निर्मल, रामलाल, रामबचन, भोला, पवन, महेंद्र आदि का सहयोग रहा। अध्यक्षता चौधरी राधेश्याम राम एवं संचालन सुरेंद्र राजभर ने किया।

उधर, इंडियन प्रेस एसोसिएशन तारडीह ग्रामसभा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहन वीके निर्मला ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्वांचल अध्यक्ष सुनील गुप्ता आदि मौजूद थे।

मुहम्मदाबाद में जूनियर हाईस्कूल में स्थापित कटान पीड़ितों के विस्थापित कैंप में मंगलवार को रविदास जयंती के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें दलित चिंतक राघवेंद्र कुमार ने कहा कि संत रविदास आजीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लड़ते रहे।


श्रम शक्ति के बल पर एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए उन्होंने जो सपना देखा था, उनके बताए मार्ग पर चलकर हम उनके सपने के समाज का निर्माण कर सकते है। इस अवसर पर शुभनारायण, डा. योगेश गुप्त, डा. वशीम अख्तर, मुन्ना यादव, रामनाथ, विनोद, शिवनारायण, अमरनाथ, प्रेमनाथ गुप्त ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed