फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mobile phones and other devices should not be allowed inside the jail: DM

जेल के अंदर न आ पाए मोबाइल व अन्य उपकरण : डीएम

Sat, 01 Nov 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones and other devices should not be allowed inside the jail: DM
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोई घर की जांच की गई। साथ ही लगे सीसीटीवी के संचालन की व्यवस्था को देखा। डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि मोबाइल व अन्य उपकरण न आए और रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाए। डीएम और एसपी का काफिला दोपहर में जिला कारागार पहुंचा। जानकारी मिलते ही कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों ने महिला एवं पुरुष बंदी के बैरकों की सघन तलाशी ली। इसके बाद कारागार अस्पताल में पहुंचकर दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जाना। साथ ही वहां भर्ती बंदियों की बीमारियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही पूछताछ की। रसोई कक्ष में साफ- सफाई के साथ बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की जानकारी ली। साथ ही प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू के बारे में पूछताछ की। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। साथ ही बैरकों में बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी के तिथि की जांच की। अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर और निगरानी के लिए कारागार में लगाए सीसीटीवी संचालन के व्यवस्था को भी परखा। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए। साथ ही महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed