फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLC said: SP MP should get admitted in mental hospital, otherwise he will become another Azam Khan

एमएलसी बोले : सपा सांसद मानसिक अस्पताल में हो जाएं भर्ती, नहीं तो बन जाएंगे दूसरे आजम खान

Sat, 15 Feb 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
MLC said: SP MP should get admitted in mental hospital, otherwise he will become another Azam Khan
गाजीपुर। सपा से गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के महाकुंभ को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने तंज कसते हुए उन्हें नसीहत दी। कहा कि मानसिक अस्पताल में खुद को भर्ती कर लें या उनके परिवार के लोग उन्हें भर्ती करा दें, नहीं तो दूसरे आजम खान बन जाएंगे। वह शुक्रवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि सांसद का इस तरह का दूसरा बयान आया है। अब बयान सुनकर लोगों को लगने लगा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं। वह दूसरे के धर्म पर टिप्पणी क्यों करते हैं। जबकि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि पीडीए अब कहां बची है। अफजाल अंसारी यादवों से ही कुर्बानी मांग रहे हैं। दो भतीजों को विधायक बनाने के बाद अब तो बेटी को लड़ाने की कोशिश में हैं। इनका प्रयास है कि पूरा कुनबा विधायक हो जाए और कुर्बानी यदुवंशी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजम खां की जगह सपा में खाली है। ऐसे में अखिलेश यादव सर्च कर रहे हैं कोई ऐसा मुसलमान उनके साथ रहे जो उल्टा सीधा बयान दें।
सपा सांसद में नैतिकता बची हो तो दे दें इस्तीफा : देव प्रकाश सिंह
गाजीपुर। सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धूपुर निवासी देव प्रकाश सिंह ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। कहा कि सांसद होकर गलत भाषा बोलते हैं। यदि उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो वह सांसद पद से इस्तीफा देकर फिर से मैदान में आए। जनता दूध का दूध पानी की पानी कर देगी। आरोप लगाया कि सनातन धर्म को लेकर जब भी कोई बड़ा आयोजन होता तब-तब यह अनाप शनाप बोलते हैं। वह बताए स्वर्ग और नर्क की परिभाषा क्या है। प्रशासन से मांग है कि वह जांच कराए और इनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed