फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLC listened to public problems at the office

एमएलसी ने कार्यालय पर जन समस्याओं को सुना

Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
MLC listened to public problems at the office
गाजीपुर। शहर के छावनी लाइन स्थित एमएलसी कार्यालय में शुक्रवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमएलसी ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की। इसको लेकर सुबह से लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

एमएलसी ने फोन से संबंधित विभागों और अधिकारियों को जन समस्याओं और जन शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने सड़क, बिजली, जमीन संबंधी विवाद, सिंचाई सुविधा, चिकित्सीय सहायता, निर्माण कार्यों, तहसील और थानों में लंबित मामलों के विषय पर एमएलसी से कार्यवाही की गुहार लगाई। इस मौके पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सभी फरियादियों को जल्द ही उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विशाल सिंह चंचल ने कहा कि पीएम और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed