फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MLC election: Apply up to eight to be included in the roll

एमएलसी चुनाव: नामावली में शामिल होने के लिए आठ तक करें आवेदन

Thu, 03 Feb 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
MLC election: Apply up to eight to be included in the roll
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। आयोग की ओर से घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी को जारी होगी। इसकी मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन पहली फरवरी को कर दिया गया। जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह सूची आठ फरवरी तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के तहत पड़ने वाले स्थानीय प्राधिकारियों के कार्यालयों पर जन सामान्य को देखने के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

बताया कि स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में शामिल होने के लिए आठ फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। मालूम हो कि इस चुनाव में 3141 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी, नाम निर्देशनों की जांच 14 फरवरी तथा नाम वापसी 16 फरवरी तक होगी। मतदान तीन मार्च को पूर्वान्ह आठ बजे से अपरान्ह चार बजे तक कराया जाएगा। मतों की गणना 12 मार्च को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed