{"_id":"630fa03a0196f178333f09b1","slug":"mla-seeks-relief-for-flood-victims-ghazipur-news-vns671908639","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी राहत
विज्ञापन
बाढ़ सूखा एवं अघोषित बिजली कटौती से परेशान सैदपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को राहत दिलाने के लिए सपा विधायक एवं उनके प्रतिनिधि समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
ओपी भारती ने कहा कि पूरा जनपद सूखा और बाढ़ की चपेट में है। गंगा और गोमती ने सैदपुर तहसील समेत जनपद के कई इलाकों में तबाही मचाई है। बिजली आपूर्ति भी बाधित है। बिजली के खंभे और जर्जर तार टूट रहे हैं। ऐसे में अघोषित बिजली कटौती जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। विधायक अंकित भारती ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत सामग्री, दवा, पीने के साफ पानी के अलावा सर्पदंश आदि से हो रही अकाल मौतों से लोगों को बचाने के लिए चिकित्सालय पर जीवन रक्षक दवाओं को रखने का आग्रह किया है।
साथ ही बाढ़ पीड़ित इलाके में पर्याप्त नाव लगाने की मांग की है। ज्ञापन में चेताया गया है कि 15 दिन के अंदर किसानों एवं बाढ़ पीड़ितों की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई, तो सपा के लोग सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर खेदन यादव, छोटे लाल यादव, कमलेश यादव, सुनील यादव, सीरी यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, सत्य प्रकाश यादव, रामबचन यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ता और ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे।