फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mischief makers break eggs at religious place, police investigating

Ghazipur News: शरारतीतत्वों ने धार्मिक स्थल पर फोड़ा अंडा, जांच जुटी पुलिस

Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mischief makers break eggs at religious place, police investigating
गाजीपुर। शहर कोतवाली के विकास भवन चौराहा स्थित धार्मिक स्थल पर रविवार की देर शाम शरारतीतत्वों ने अंडा फोड़ दिया। पूजन के लिए पहुंची एक महिला की नजर जब अंडा पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मंदिर को धुलवाया। साथ लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विकास भवन चौराहे पर काफी पुराना धार्मिक स्थल है, जहां एक महिला श्रद्धालु शाम करीब 6.30 बजे पहुंची। जैसे ही उसकी नजर अंडे पर पड़ी शोर मचाना शुरू कर दी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मंदिर पर पहुंच गए। इधर जानकारी होते ही सभासद भी पहुंच गए और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और साफ-सफाई कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी रही। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की सूचना मिली है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed