फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minor controversy wife cut ax

मामूली विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

Tue, 04 Aug 2015 12:01 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 04 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Minor controversy wife cut ax
मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना नगसर थाना क्षेत्र के डारीडीह गांव में सोमवार की भोर में हुई। आरोपी पति संजय राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने एक अन्य महिला को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी विक्षिप्त है। मामले में मृतका के भाई हनुमान राम ने बहनोई
विज्ञापन


 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डारीडीह गांव निवासी संजय राम की शादी करीब आठ वर्ष पहले दिलदारनगर के कुसुमपुर गांव की राजेश्वरी देवी के साथ हुई थी। इसके तीन बच्चे हैं। संजय घर पर ही रहकर खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात खाना खाने के बाद संजय, उसकी पत्नी राजेश्वरी और पुत्री शिवानी (एक) के साथ झोपड़ी में सो रहा था। दूसरी झोपड़ी में संजय की मां मुखिया देवी संजय के अन्य दो बच्चों खुशबू (7) और अनीश (5) के साथ सो रही

थी। संजय के पिता रामवृक्ष राम एक अन्य झोपड़ी में सो रहे थे। सोमवार की भोर में करीब चार बजे बच्ची को दवा खिलाने की बात को लेकर संजय की पत्नी राजेश्वरी के साथ कहासुनी हुई। इसी दौरान नाराज संजय राम ने बगल

 में रखी कुल्हाड़ी उठा लिया। यह देख उसकी पत्नी शोर करने लगी। उसकी आवाज सुनकर सास और ससुर भी पहुंच गए लेकिन इससे पहले संजय कुल्हाड़ी से पत्नी राजेश्वरी पर हमला कर चुका था। उसने राजेश्वरी के गर्दन पर हमला किया था जिससे मौके पर ही राजेश्वरी की मौत हो गई ।

घटना को अंजाम देने के बाद संजय कुल्हाड़ी फेंक कर भाग गया। इसी दौरान पड़ोस की महिला सामने आ गई। संजय ने पड़ोस की महिला मीरा देवी को भी लाठी से मारकर घायल कर दिया। मीरा को पीटने के बाद वह फिर

अपनी झोपड़ी में लौटा और बैठ गया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संजय राम को गिरफ्तार कर लिया। राजेश्वरी


के भाई हनुमान राम ने बहनोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह का कहना है कि यह पति पत्नी का विवाद है। आरोपी संजय विक्षिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed