फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister of State teaches officers a lesson of morality, directs to pit the streets of Ghazipur

राज्यमंत्री ने अधिकारियों को सिखाया नैतिकता का पाठ, गाजीपुर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश

Sat, 06 Mar 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Minister of State teaches officers a lesson of morality, directs to pit the streets of Ghazipur
गाजीपुर। राइफल क्लब के सभागार में शनिवार को लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने पर चर्चा करते हुए उन्होंने किसी भी दशा में जिले को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि आवागमन सुगम हो इसके लिए गड्ढामुक्त सड़क का कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यो में से एक है। हमें जिले की कुछ जर्जर सड़कों के बारे में शिकायतें प्राप्त हुई है। इसमें जंगीपुर-लावा मार्ग, महराजगंज से गाजीपुर मुख्यालय तक, दिलदारनगर, शादियाबाद-भितरी मार्ग, रेवतीपुर-बारा मार्ग, बिहारीगंज डगरा से सिधौना मार्ग। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से इन सड़कों के निर्माण में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। बिहारीगंज-डगरा से सिधौना मार्ग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसका इस्टीमेट भेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने अधूरे सेतुओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जून 2021 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। मंत्री ने अभियंताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कार्यालय से नहीं बल्कि आप लोग अपने साइटों पर जाने के साथ अपने अधीनस्थों को भी निर्देशित करें कि वे निर्माणाधीन कार्यों को देखें। साइट पर जाने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी साथ ही गुणवत्ता में सुधार होगा। उम्मीद है कि सभी अधिकारी इस राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंगे। बैठक में लोक निर्माण विभाग के सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा जेई एवं अन्य कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed