फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister of State for Education distributed relief material in Bayapur Devkali

बयेपुर देवकली में शिक्षा राज्यमंत्री ने बांटी राहत सामग्री

Tue, 30 Aug 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Education distributed relief material in Bayapur Devkali
जनपद में गंगा के रौद्र रूप से लोगों का जन-जीवन प्रभावित है। मंगलवार को शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सदर विकास खंड सदर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बयेपुर देवकली का निरीक्षण कर लोगों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

राहत समग्री में 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 5 किलो लाई, 2 किलो अरहर दाल, 2 किलो भुना चना, एक लीटर रीफाईन, 250-250 ग्राम हल्दी, धनिया, मिर्च, सब्जी मसाला, एक पैकेट नमक, एक किलो गुड़, एक पैकेट मोमबत्ती, 10 पैकेट बिस्कुट, एक पैकेट माचिस और दो साबुन का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मंत्री ने सुबह 9 बजे सदर ब्लाक क्षेत्र के बयेपुर देवकली स्थित गंगादास बाबा आश्रम पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें आपदा इस की घड़ी में हिम्मत से काम लेते हुए अपने तथा अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने और उन्हे पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश एवं केन्द्र सरकार संकल्पित है। आपदा की इस घड़ी में आपकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने पशुओं को सुरक्षित स्थानों एंव गो-आश्रय स्थलों पर ले जाने और उनके लिए चारा, पानी की व्ंस्था के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकरी को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल को अवगत कराते हुए जनपद स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed