फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Minister installed Chaupal in Sultanpur village

मंत्री ने सुल्तानपुर गांव में लगाई चौपाल

Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Minister installed Chaupal in Sultanpur village
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गिरीश चंद्र यादव का दौरा मंगलवार को जखनिया विधानसभा क्षेत्र में हुआ। इसी क्रम में विधानसभा के द्वितीय मंडल के अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में सुल्तानपुर गांव में चौपाल लगाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि जब देश में 2014 के पहले आतंकवादी हमले होते थे, तो मनमोहन सिंह की सरकार मूक दर्शक बनी रहती थी। लेकिन मोदी सरकार में ऐसा नहीं होता, अब जब भी आतंकवादी घटना होती है तो हमारे सैनिक दुश्मन का मुंहतोड़ जबाब देने का काम करते है। हाल में ही हुई सर्जिकल स्ट्राइक इस बात का उदाहरण है। मंत्री ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद तेजी से विकास कार्य हुए, साथ ही लोगों के सोचने का तरीका बदल गया। किसानों के साथ नौजवान को सुविधाएं मुहैया कराई गई। बिना भेदभाव के हर वर्ग को आवास दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, विधानसभा प्रभारी दिनेश पांडे, छेदी चौहान, राम राज चौहान, अशोक चौहान,श्रवण सिंह और भाजपा मंडल महामंत्री चंद्र राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed