फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mini tubewell boring was inaugurated by duly worshiping

विधिवत पूजन कर किया मिनी ट्यूबवेल बोरिंग का शुभांरभ

Mon, 19 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mini tubewell boring was inaugurated by duly worshiping
स्थानीय बाजारवासियों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार प्रात: पालिकाध्यक्ष एहसान जफर एवं सांसद प्रतिनिधि बृजेश जायसवाल ने स्टेशन बाजार पानी टंकी परिसर में मिनी ट्यूबवेल बोरिग का शुभारंभ गड्ढा खोदकर एवं हवन-पूजन कर किया इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिला योजना समिति में सांसद अफजाल अंसारी के प्रयास से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से करीब 200 मीटर की बोरिंग कराई जाएगी। ट्यूबेल बोरिंग करने के लिए हरियाणा से मिस्त्री बुलाया है। बताया कोरोना संक्रमण काल में धनाभाव के कारण जितना विकास कार्य होना चाहिए था नहीं हो पाया। अब शासन से धन आने लगा है और बहुत ही जल्द विकास कार्य में तेजी लाकर वार्डों के अधूरे कार्यों को कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी और भी मिनी ट्यूबवेल लगाने के लिए बरुइन मोड़ के पास, कस्बा में वार्ड संख्या-छह एवं सात चौधरी मुहल्ला तथा हरपुर में स्थान का चयन किया जा रहा है और जल्द ही चिन्हित स्थानों पर मिनी ट्यूबवेल लगवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर सभासद प्रमोद यादव, शाहिद उर्फ बंगाली, अमरनाथ, ओमप्रकाश वर्मा, रविंद्रनाथ, मनीष चौरसिया, अनवार, असलम सहित पंडित मृत्युंजय तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed