फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mini bus overturned by sails, many injured

बरातियों से भरी मिनी बस पलटी, कई चोटिल

Thu, 11 Feb 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mini bus overturned by sails, many injured
गाजीपुर। गाजीपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलवल मोड़ के पास जिला मुख्यालय से प्रयागराज जा रही मिनी बस साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 12 बराती सवार थे। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। संयोग अच्छा था कि मिनी बस पलटने के बाद पुन: सीधी हो डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई। बस जैसे ही महाराजगंज के आगे हाई-वे पर एक किमी आगे बढ़ी कि तलवार मोड़ पर अचानक सामने से एक साइकिल सवार आ गया। बस चालक के अचानक ब्रेक लेते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आफताब, शाहरुख अंसारी, शाहबाज खान, ईशान, अनीश आदि बराती मामूली रूप से घायल हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed