फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meter readers protest against billing company

बिलिंग कंपनी के खिलाफ मीटर रीडरों का प्रदर्शन

Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meter readers protest against billing company
गाजीपुर। मीटर रीडरों ने बिलिंग कंपनी के खिलाफ लाल दरवाजा पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। कहा कि कंपनी ने चार माह से अभी तक मीटर रीडरों को वेतन नहीं दिया है। कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में धरने के दौरान जिला मंत्री विजयशंकर राय ने कहा कि जब कंपनी बिलिंग कराने अगस्त 2018 में आई थी तो हर माह समय से वेतन देेने और 15000 की डीडी वर्ष भर के लिए जमा कराने को कहा था। तीन वर्ष पूरा होने वाला है लेकिन अभी तक किसी के खाते में 15000 का डीडी नहीं आया। न ही कर्मचारी को सैलरी स्लिप दी गई न ही ज्वाइनिंग लेटर मिला। कंपनी शोषण कर रही है। संगठन कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देंगे। बताया कि जिले में पूर्ण रूप से बिलिंग का कार्य बंद है। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह, अरविंद कुशवाहा, शिवशंकर कश्यप, अनिल श्रीवास्तव, जवाहर पटवा, अमृतराज मिश्रा, कृष्णकांत सिंह, शशिकांत भारती, विनय तिवारी, प्रमोद यादव, सत्यपाल सिंह, प्रमोद कुमार, वरुण राय, आशीष प्रजापति, रमेश यादव, सोनू तिवारी, प्रेमप्रकाश यादव, चंद्रजीत यादव, आशीष कश्यप, बबलू सिंह, सुनील यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed