फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mercury 42 degrees Celsius, number of patients increased

Ghazipur News: पारा 42 डिग्री सेल्सियस, मरीजों की बढ़ी संख्या

Wed, 01 May 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Mercury 42 degrees Celsius, number of patients increased
गाजीपुर। जिले का तापमान दो दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार है। इसके कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का हाल पूरी तरह से बेहाल है। गर्मी के कारण मौसमी मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जनपद का अधिकतम तापमान 42.1 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके कारण सिर पर गमछा और टोपी लगाने के बावजूद लोगों को तेज धूप सताने का काम कर रही थी। इसके कारण लोग काफी हलकान नजर आए। गर्मी के कारण लोगों को बार-बार प्यास लग रही थी। प्यास बुझाने को लेकर लोग पानी का सहारा ले रहे थे। साथ ही पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। दूसरी तरफ जिला अस्पताल में सिर दर्द, उल्टी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। प्रतिदिन 40 से 50 की संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं पीजी कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 42.1 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान अभी और बढ़ेगा। इसलिए लोगों को धूप से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोग सीधे धूप के संपर्क में आने से बचे। साथ ही कमजोरी महसूस होने पर ओआरएस के घोल का सेवन करें। पानी पर्याप्त पीना चाहिए। मौसमी फलों का अधिक से अधिक सेवन करें। दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed