फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Members will get fertilizers based on their land holdings: Mrityunjay

जोत के आधार पर सदस्यों को मिलेगा उर्वरक : मृत्युंजय

Sat, 20 Sep 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Members will get fertilizers based on their land holdings: Mrityunjay
मुहम्मदाबाद। सहकारिता विभाग की बैठक शनिवार को यूसुफपुर स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा के सभागार में हुई। इस मौके पर सदस्यता महा अभियान 2025 एवं नई समितियों के गठन के संबंध में विचार किया गया।अपर जिला सहकारी अधिकारी मुहम्मदाबाद मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक चलने वाले महा सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाया जाना है। जिनका नाम खतौनी में दर्ज है उसे सदस्य बनाने के बाद उसे पासबुक दी जाएगी। उसकी जोत के आधार पर उसे उर्वरक दिया जाएगा। एडीसीओ मुख्यालय सतीशचंद्र ने कहा कि जिले में 105 नई समितियों का गठन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। मुहम्मदाबाद तहसील में 10 ग्राम पंचायतों में समितियों के गठन के लिए ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने समितियों के गठन के लिए आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी दी। यूसुफपुर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सहकारिता के माध्यम से समाज के हर व्यक्ति को लाभ मिल सके। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को सहकारी समितियों का सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है इसकी सफलता के लिए सभी को लगना होगा। बैठक में जिला सहकारी बैंक के निदेशक कृपाशंकर राय, फाकराबाद बी-पैक्स के अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, शाखा प्रबंधक दिग्विजय सिंह यादव, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के निदेशक राजीव कुमार राय, अनिरुद्ध उपाध्याय, सुधीर सिंह यादव, श्रीमन सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed