फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

मतदान और मतगणना में की जाए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

Tue, 22 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
meeting
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में बोलते जिलाधिकारी एमपी सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों से संबंधित बैठक विकास भवन के सभागार में मंगलवार को हुई। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष मतदान कराने का निर्देश दिया। कहा कि मतदान एवं मतगणना में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मतदान एवं मतगणना वाले स्थान पर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी एवं निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के अलावा किसी भी व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा। निर्वाचन से संबंधित कार्य के लिए निर्दिष्ट स्थलों के परिसर में जुलूस के रूप में कोई प्रवेश नहीं करेगा और न कोई व्यक्ति शस्त्र लेकर किसी भी दशा में परिसर में जाएगा। कहा कि कोई भी सुरक्षा प्राप्त प्रत्याशियों-सदस्यों के सुरक्षा कर्मियों को मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कलेक्ट्रेट के चारो दिशाओं में सीसीटीवी कैमरा एवं फोटोग्राफी कराने को कहा। 26 जून एवं तीन जुलाई को किसी भी दशा में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसका निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत परिसर में कोविड हेल्प डेस्क, मास्क, सेनेटाईजर,पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था करें। मतदान एवं मतगणना स्थल पर किसी भी उम्मीदवार, सदस्यों द्वारा मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस का प्रवेश वर्जित रहेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू.रा., एसपीआरए, क्षेत्राधिकारी नगर, जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी एवं अन्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed