फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

रामअचल के निष्कासन पर जताया विरोध

Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। राजभर समाज की बैठक सरजू पांडेय पार्क में हुई। इसमें बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामअचल राजभर को बिना कारण बताए पार्टी से निष्कासित करने पर विरोध जताया गया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यमंत्री डा. रमाशंकर राजभर ने कहा कि कांशीराम के साथ बसपा मूवमेंट को आगे बढ़ाने वाले रामअचल राजभर को बिना कोई कारण बताए पार्टी निकाल दिया गया जो निंदनीय है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र राजभर ने कहा कि इससे नाराज होकर बसपा में आस्था रखने वाले राजभर समाज के निर्वतमान एवं पूर्व पदाधिकारियों सहित 35 लोगों ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। बैठक मेंरामबदन राजभर, दशरथ राम, रामचंद्र राजभर, विनोद, श्यामा, रामनारायन, दिनेश, पप्पू राजभर, त्रिलोकी, हरिकेश राजभर, जयप्रकाश, संतोष, गोविंद, प्रकाश, डा. विवेक राजभर, मनीष, संदेश राजभर, नितीश, सुनील राजभर आदि उपस्थित थे। संचालन रामनारायन राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed