फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

कोविड एल-टू अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडर, दवाएं, बेड आदि सभी सुविधाएं बेहतर रहे

Fri, 07 May 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में हुई काविड टीम 9 की बैठक में डीएम एमजी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि कोविड एल टू अस्पतालों में व्यवस्था बेहतर रखें। जिसको जो दायित्व सौंपे गए हैं वह हर हाल में उसे पूरा करे। उन्होंने कहा कि जिले में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाए। मास्क न लगाने एवं लाकडाउन का पालन न करने पर जुर्माना भी वसूला जाए। हाट स्पाट एरिया में खास तौर से सतर्कता बरती जाए। कोविड एल-टू अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडर, दवाएं, बेड आदि सभी सुविधाएं बेहतर रहे। कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य लगातार किया जाए। कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होम आइसोलेशन के मरीजों का हालचाल लिया जाए। निगरानी समिति की टीम द्वारा जिले में बाहर से आ रहे लोगों पर नजर रखते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 74 जगहों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाए। सीएमओ से कहा कि जिला अस्पताल के प्रमुख डाक्टरों के नाम, नंबर का प्रचार-प्रसार होर्डिंग के माध्यम से कराएं जिससे लोग स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर उनसे जानकारी ले सकें। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या, अतिरिक्त एसडीएम मंशाराम वर्मा, प्रशिक्षु पीसीएस प्रतिभा मिश्रा, सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डिप्टी आरएमओ रतन शुक्ला एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed