फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

डरा धमका कर मतदान कराने पर कार्रवाई

Sat, 24 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
meeting
जखनिया। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को तहसील सभागार में प्रत्याशियों के साथ बैठक की। कहा प्रत्याशी और समर्थक किसी को डरा धमका कर अपने पक्ष में मतदान कराने की कोशिश करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन करवाना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। गांव में सार्वजनिक पार्टियां मतदाताओं को प्रलोभन देने की कोई जानकारी होती है, तो उस प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में अपने प्रचार-प्रसार के समय कोविड-19 के नियमों का पालन एवं मास्क को लगाना न भूलें। उन्होंने अधिकारियों संग जखनिया कस्बा, अलीपुर मदरा, भुड़कुड़ा सहित दुल्लहपुर तक मार्च भी किया। इस दौरान एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम सूरज यादव, भुड़कुड़ा के कोतवाल अनुराग कुमार, थानाध्यक्ष शादियाबाद, दुल्लहपुर, बहरियाबाद, सादात के अलावा काफी संख्या में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed