फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mayawati's birthday cake sliced 60 kg

मायावती के जन्मदिन पर कटा 60 किलो का केक

Fri, 15 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mayawati's birthday cake sliced 60 kg
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 60वां जन्मदिन शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। शहर के लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 60 किलोग्राम का केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस
विज्ञापन


अवसर पर मुख्य अतिथि जोनल को-आर्डिनेटर इंदल राम ने कार्यकर्ताओं से मिशन-2017 को कामयाब बनाने की अपील करते कहा कि सपा के दिन लद गए हैं।

उन्होंने कहा कि बसपा ही सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। बसपा की पूर्व सरकार ने सभी वर्गों के उत्थान का कार्य किया। कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी की रीतियों-नीतियों से आम जन को अवगत
विज्ञापन


कराकर बसपा सुप्रीमो के हाथ को मजबूत बनाएं। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री कैलाशनाथ यादव ने कहा कि बसपा के शासनकाल में हर वर्ग के लोग खुशहाल थे। सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते कहा कि बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ही प्रदेश का विकास कर सकती है। कार्यकर्ता तन-मन से लगकर पार्टी सुप्रीमो के मिशन को साकार करने के लिए आगे आएं। जमानिया विस के प्रभारी अतुल राय ने कहा कि प्रदेश का विकास बसपा के शासन में ही संभव है।

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अभी से ही जुट जाएं। इस अवसर पर मंडल को-आर्डिनेटर रितेश कुमार, ज्ञानसागर, एमएलसी राजदेव सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण

राजभर, मनीष पांडेय, विजय कुमार, डा. राजकुमार सिंह गौतम, राजीव किरण, लल्लन सिंह यादव, किरन सिंह, शीला सिंह, ओमप्रकाश गौतम, संजीव कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, अनुज सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र, सुभाष चौहान, सुभाषराम सिपाही,

एखलाक अंसारी, संतोष यादव, अशोक बिंद, हीरालाल चक्रवर्ती तथा पूर्णवासी पाल आदि उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष रामप्रकाश ने किया।      


बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के अवसर पर नीले रंग में पार्टी के चुुनाव चिह्न हाथी के आकार का 60 किलो का केट काटा गया। इस अवसर पर गायकों की तरफ से भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए गए। लंका मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल को पार्टी के झंडों और रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया था। केक कटते ही उपस्थित कार्यकर्ता बसपा सुप्रीनो के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed