फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maximum and minimum temperatures increased by one degree, icy winds made people shiver.

Ghazipur News: एक डिग्री बढ़ा अधिकतम व न्यूनतम तापमान, बर्फीली हवाओं ने कंपकपाया

Wed, 24 Dec 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Maximum and minimum temperatures increased by one degree, icy winds made people shiver.
गाजीपुर का अधिकतम व न्यूनतम पारा एक-एक डिग्री बढ़ा लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। बर्फीली हवाओं से कांपते रहे। रेलवे स्टेशनों व रोडवेज डिपो परिसर में ठिठुरकर लोग इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि सुबह व शाम के बाद वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता 15 मीटर रही। पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी ठंडी हवा चली।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। जनपद का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 23 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस था।


आठ घंटे देर से आई ब्रह्मपुत्र मेल
दिलदारनगर जंक्शन पर दिल्ली-हावड़ा रूट की 16 ट्रेनें विलंबित रहीं। इसके कारण यात्रियों को ठिठुरते हुए अपने-अपने ट्रेनों का इंतजार करते हुए देखा गया। ट्रेनों के विलंबित होने के कारण यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को बर्फीली हवाओं ने सताने का काम किया। इससे यात्री ठिठुरते हुए नजर आए। यात्री गर्म कपड़ों के लबादे से ढंके हुए नजर आए। सबसे अधिक विलंबित ब्रह्मपुत्र मेल रही। ब्रह्मपुत्र मेल आठ घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed