{"_id":"63a4448290a44738ac78cbbd","slug":"mau-mla-abbas-ansari-history-sheet-open-in-ghazipur-police-keeping-eye-on-his-activities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: मऊ विधायक अब्बास अंसारी की खुली हिस्ट्रीशीट, गतिविधियों पर पुलिस रख रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: मऊ विधायक अब्बास अंसारी की खुली हिस्ट्रीशीट, गतिविधियों पर पुलिस रख रही नजर
Thu, 22 Dec 2022 05:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:20 PM IST
सार
माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र और सुभासपा से मऊ के विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट पुलिस प्रशासन ने खोल दी है।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र और सुभासपा से मऊ के विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट पुलिस प्रशासन ने खोल दी है। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मुहम्मदाबाद कोतवाल को विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया था। 15 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है।
विज्ञापन
मुहम्मदाबादा कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। विधायक की गतिविधियों, आपराधिक कृत्यों की सूची तैयार की जा रही है। एक रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी जाएगी। दूसरी रिपोर्ट थाने पर रहेगी। मऊ में अब्बास अंसारी के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान मंच से अधिकारियों से निपटने का बयान देने और बिना अनुमति रोड शो करने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा बिना अनुमति विजय जुलूस निकालने के मामले में भी शहर कोतवाली में केस दर्ज है। सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन