फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Math problems based on data proved tricky

Ghazipur News: आंकड़ों पर आधारित गणित के सवालों ने उलझाया

Sat, 31 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Math problems based on data proved tricky
श्री कृष्णा इंटर कॉलेज डेढगावां में पीईटी की परीक्षा के अभ्यर्थियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी-स
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को दूसरे दिन सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा देकर केंद्र से निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि आंकड़ों पर आधारित गणित के सवालों को हल करने में समय लगा। सामान्य अध्ययन के प्रश्नों का उत्तर सोचने में समय लगा।
विज्ञापन

दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 16704 परीक्षार्थियों में 6721 अनुपस्थित रहे। इसमें पहली में 3510 एवं दूसरी में 3211 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों में किसी के चेहरे पर खुशी नजर आईं तो कोई मायूस बाहर निकला। पूछे गए सवालों को लेकर अभ्यर्थियों ने पेपर को संतुलित बताया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न न ज्यादा कठिन थे और न ही बहुत आसान। कुल मिलाकर तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग की विभिन्न सरकारी नौकरियों में आवेदन करने के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए यह परीक्षा 25, 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को आयोजित की गई है। तीनों दिन दो पालियों में 19 केंद्रों पर कराई जा रही इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 8352 एवं दोनों पाली मिलाकर 16704 सहित तीन दिनों में कुल 50112 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। शुक्रवार को दूसरे दिन हुई परीक्षा के लिए अभ्यर्थी समय से पहले ही अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय होने पर सघन जांच के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल-अपर जिलाधिकारी (वि.-रा.) वेद सिंह चौहान ने बताया कि पहली पाली में 19 केंद्रों पर कुल 8352 में 4842 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 3510 ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। इसी तरह दूसरी पाली में 8352 में 61.55 यानी 5141 उपस्थित और 3211 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आदर्श बाजार स्थित एक केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह परीक्षा एक नवंबर को भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। नकल रोकने और पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है। अधिकांश अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र आसान से मध्यम स्तर का रहा। कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था, लेकिन कुछ सवाल ऐसे थे जिन्हें हल करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed