{"_id":"6ae4fa1f3f35fed9a7090de7","slug":"match-falls-victim-to-rain-declared-abandoned-without-a-toss-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-163065-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, बिना टॉस के मैच रद्द घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, बिना टॉस के मैच रद्द घोषित
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में शुक्रवार का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग आयोजित की गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि शुक्रवार का मुकाबला लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मैदान पूरी तरह जलमग्न हो गया।
मैच अंपायरों एवं ग्राउंड स्टाफ ने समय-समय पर मैदान और पिच की स्थिति का मुआयना किया, लेकिन आउट फील्ड गीली होने और खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर खेल संभव नहीं हो सका। अंततः अंपायरों ने मैच को आधिकारिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया।उन्होंने बताया कि मौसम की प्रतिकूलता के कारण आज का मैच नहीं कराया जा सका। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम साफ रहने की स्थिति में टूर्नामेंट का अगला निर्धारित मैच अपने तय समयानुसार खेला जाएगा।