फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   married women beaten in ghazipur

मनबढ़ों ने विवाहिता से छेड़खानी की, मारा-पीटा

Wed, 03 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
married women beaten in ghazipur
खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात अपने मायके आई एक विवाहिता से गांव के दो मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मनबढ़ों ने विवाहिता और उसके पति की पिटाई कर दी। पीड़िता के थाना में तहरीर देने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले एक विवाहिता अपने मायके आई थी। मंगलवार की रात करीब नौ बजे खेत की तरफ जा रही था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दो मनबढ़ युवक उससे छेड़खानी करने लगे। इस पर उसने शोर मचाया। उसे चुप कराने के लिए युवकों ने मारपीट कर उसका सर फोड़ दिया और कपड़ा फाड़ दिया। जानकारी होते ही पति भी वहां पहुंच गया। मनबढ़ों ने उसकी भी पिटाई की और फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed