{"_id":"69d0186268e462588308d8b4","slug":"married-womans-body-found-hanging-ghazipur-news-c-189-1-svns1012-146587-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
धरौली पुलिस चौकी के विजय नारायणपुर गांव में शुक्रवार की शाम महिला का शव फंदे से लटकता मिला। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विवाहित के पिता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार चंदौली कोतवाली के दाउदपुर गांव निवासी दशमी यादव की पुत्री वर्षा देवी (22) का विवाह लगभग दो वर्ष पहले नरायणपुर गांव में प्रिंस यादव के साथ हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।
पारिवारिक कलह के चलते दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार की शाम प्रिंस के परिजन घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच वर्षा बेटी के साथ कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। अंदर से बेटी के रोने की आवाज आई तो परिवार वाले दरवाजा पीटने लगे लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
अंदर झांक कर देखा तो वर्षा पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रही थी। इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना वश्र मायके उसके पिता दशमी यादव को दी गई। मौके पर पहुंचे दशमी यादव ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
मायके वालों का कहना है कि वर्षा की मौत के पीछे ससुराल पक्ष की प्रताड़ना मुख्य कारण है।सूचना मिलते ही धरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वर्षा के पति प्रिंस यादव, ससुर बृजनाथ यादव और सास पार्वती देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संवाद