फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman hanged herself

विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 14 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself
शादियाबाद थाना क्षेत्र के धारीखुर्द (बिरबऊला) गांव में मंगलवार की रात विवाहिता ने कमरे की छत में लगी कुंडी से दुप्पटे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अकराव गांव निवासी नीतू बिंद (23) की शादी तीन वर्ष पूर्व धरीखुर्द (बीरबऊला) गांव निवासी बीरबल बिंद से हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। देर शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज विवाहिता कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर ली। कुछ देर बाद जब पति बीरबल बिंद कमरे के तरफ गया और दरवाजा खोलने की आवाज लगाने लगा। कोई हलचल न मिलने पर जब वह खिड़की से देखा तो उसकी पत्नी छत में लगी कुंडी से दुप्पटे के फंदे से लटक रही थी। यह देख वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतरवायाकर कब्जे में ले लिया। विवाहिता के मौत की जानकारी मिलते ही चाचा विजेंद्र बिंद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाने पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे। उन्होंने घटना की जानकारी मुंबई में रह रहे मृतका के माता-पिता को दी। मृतका के चाचा विजेंद्र बिंद ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed