{"_id":"64c6b74bcdef6f07d001df84","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-1365-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
मृतका के भाई ने पति सहित नौ के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के नोनहरा गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका मकान के दूसरे तल पर फंदे के सहारे लटकती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
फत्तेहपुर अटवा गांव निवासी शगुप्ता उर्फ गुड़िया (35) की शादी वर्ष 2021 में मुस्ताक खां से हुई थी। मृतका के भाई जहीरूद्दीन ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व ही बहनोई मुस्ताक खां को गांव के कई लोगों के सामने दो लाख रुपये दिया था।
मुहर्रम पर उसके खाते में पांच हजार रुपये भेजे थे । इसके बावजूद ससुराल के लोग बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि बहन की गला दबाकर हत्याकर कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
मायके पक्ष के लोगों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची हुई थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतका के भाई जहीरूद्दीन की तहरीर पर पति मुस्ताक खां, दो जेठ, दो जेठानी, दो ननद, एक देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।