फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman accuses brother-in-law of rape, case registered

विवाहिता ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Jan 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Married woman accuses brother-in-law of rape, case registered
सैदपुर कोतवाली के एक गांव की विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म और पति तथा ससुर पर घर से बाहर निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जेठ, पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

पीड़िता का विवाह चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में तीन माह पूर्व हुुआ था। करीब एक सप्ताह पूर्व पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जेठ ने अपने छोटे मनोरोगी भाई से शादी करा दी। जब ससुराल पहुंची तो जेठ ने दुष्कर्म किया। किसी तरह वह जान बचाकर मायके पहुंची। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि पति एवं ससुर पर दहेज उत्पीड़न और मारने-पीटने संबंधित मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed