Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maqsood's Gama and Shaheen's dominance

Ghazipur News: मकसूद के गामा और शाहीन का दबदबा

Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maqsood's Gama and Shaheen's dominance
संत मानदास बाबा की तपोस्थली में धनुष यज्ञ मेला के मौके पर सोमवार को अंतरप्रांतीय चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महेशपुर के मकसूद खां के दो चेतक गामा पहले एवं शाहीन दूसरे स्थान पर रहा। जबकि डुमरी बिहार के मुन्ना के चेतक बादल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल दो दर्जन से अधिक चेतकों ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं उपविजेता चेतकों को मुख्य अतिथि चंदन तिवारी ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता चार राउंड की रही। हर वर्ग में छह-छह चेतकों ने भाग लिया। फाइनल चक्र के लिए तीनों चक्र से प्रथम, द्वितीय स्थान पर आए दो-दो चेतकों का चयन किया गया। फाइनल राउंड पांच चक्र का रहा।
विज्ञापन

इसके पहले मुख्य अतिथि ने संत मानदास बाबा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर तथा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में समरसता को बढ़ावा मिलता है। परंपराओं को जीवित रखने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। इस मौके पर जीवेंद्र नारायण शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा, भगवती प्रसाद तिवारी, अमित पांडेय, गौतम यादव, डा. प्रहलाद राय मौजूद थे। उद्घोषक की भूमिका मृत्युंजय मिश्रा एवं प्रभाकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed